महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना से मची अफरा तफरी

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (Banda) में देर रात जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन (Mahakaushal Express train) से एक यात्री के द्वारा इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी गई कि यात्री कोच में आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सहित शहर कोतवाली की पुलिस स्टेशन परिसर पर जा पहुंची। वही ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही पूरे पुलिस महकमें ने ट्रेन के हर यात्री कोच की एक-एक करके बारीकी से जांच की।

वहीं जांच के दौरान पता चला कि यात्री कोच में लगे फायर सिलेंडर की पिन निकल गई थी, जिससे धुवां निकल रहा था। वही जांच के दौरान तकरीबन आधे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर रखा गया और जांच पूरी होने के बाद बिना किसी नुकसान के महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन (Mahakaushal Express train) को स्टेशन से सकुशल रवाना किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here