Patna: जुमे की नमाज के बाद अतीक के समर्थन में लोगो ने लगाए नारे

0
1
Atiq Ahmed

बिहार के पटना में जुमे की नमाज के बाद माफिया अतीक अहमद के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। इस दौरान नारे लगा रहे लोगों द्वारा माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को शहीद भी बताया गया। इन लोगों ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को अपना हीरो बताया। बता दें कि, जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद और अशरफ अहमद को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के अस्पताल लाया गया था।

जीप से उतरने के बाद अतीक और अशरफ मीडियाकर्मियों और पुलिस से घिरे हुए थे। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देने के दौरान अचानक ताबडतोड़ फायरिंग शुरू हो गई। तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। वही हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here