PBKS vs DC, IPL2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के 64वें मैच में धर्मशाला के के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 15 रनों से हरा दिया, जिससे उसके प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना कम हो गई। पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
टॉस हरके पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 213 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के लगे। रिले रोसौव को प्लेयर ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया। कप्तान डेविड वार्नर ने भी डीसी के लिए 31 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम कुर्रन ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए।
पंजाब किंग्स की पारी
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 198 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए सर्वाधिक लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए लेकिन पंजाब किंग्स की टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। उनके अलावा अथर्व तायडे 42 गेंदों पर 55 रन बनाकर रिटायर हर्ड हुए। फिल सॉल्ट ने भी 14 गेंदों में 26 रन बनाए।
डीसी के अब 13 मैचों में 10 अंक हैं, जबकि पंजाब किंग्स के 13 मैचों में 12 अंक हैं और वे 14 अंक तक पहुंच सकते हैं।
PBKS vs DC, प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (w), रिले रोसौव, एक्सर पटेल, अमन हकीम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (c), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।




