पीपलरावां: नवीन कॉलेज भवन का हुआ भूमि पूजन, भाजपा नेता समेत अन्य सदस्य रहे मौजूद

भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादुरसिंह पिलवानी व पूर्व मंडी अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह रजापुर के कर कमलों से भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

0

मध्यप्रदेश के पीपलरावां नगर में लगभग छः वर्ष पूर्व शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृति हुई थी। पहले घिचलाय रोड़ स्थित हायर सेकेंड्री के भवन में कॉलेज लगता रहा। वही वर्तमान में गट्टा ग्राउंट में प्राथमिक स्कूल के भवन में संचालित हो रहा है।काफी मशक्कत के बाद सुरजना रोड़ पर महाविद्यालय भवन के लिए जगह आवंटित की गई। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा एवं परिषद सदस्यों की उपस्थिति में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादुरसिंह पिलवानी व पूर्व मंडी अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह रजापुर के कर कमलों से भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय खेड़े द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। वही अतिथियों द्वारा भूमि का पूजन करते हुए गेती चलाकर निर्माण का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ दीपक शर्मा, डॉ लोकेश कुमार, डॉ लखनसिंह अटारिया, डॉ प्रमोद वर्मा, डॉ वंदना राजपूत, डॉ ममता पाल, डॉ प्रियम सिंह, दिनेश पाटीदार, शेषनारायण नाहर,शेखर यादव,संजय भावसार, सुमित भामा सहित परिषद सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here