नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम एक साथ देखेंगे मैच

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी मौजूद रहेंगे।

0

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देखने जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी के मैच देखने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही फाइनल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी आने की संभावना है।

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत ने टॉस जीत कर चार विकेट पर 397 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई थी। इससे पहले भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर जीता था।

बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का फाइनल इससे पहले 2003 में हुआ था, लेकिन इंडिया टीम ये मैच हार गई थी। ऐसे में दोनों टीम 20 साल बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here