Morocco में आये तेज़ भूकम्प पर PM मोदी ने जताया दुख, छह सौ से ज्यादा लोगो की मौत

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं।

0

अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco) में आज सुबह तेज भूकंप आया। यहां 6.8 तीव्रता के भूकंप से काफी तबाही हुई है। इस घटना में 632 लोगों की जान चली गई है। भूकंप से हुई तबाही और जनहानि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। बता दें कि भूकंप आने की वजह से कई इमारतें जमींदोज हो गईं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। अब तक 632 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

बता दें कि आज सुबह आए भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से 70 किमी के करीब दूर था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसका असर मोरक्को की राजधानी रबात में भी महसूस किया गया, जब कि राजधानी मराकेश से करीब 350 किमी दूर है। भारतीय समय के मुताबिक मोरक्को में भूकंप आज सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर आया था। इस भूकंप को नॉर्थ अफ्रीका में पिछले 120 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here