कटैया यमुना घाट पर पोकलैंड से अवैध खनन में पुलिस ने घाट संचालक को किया गिरफ्तार

0
Kataiya Yamuna Ghat

उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी जिले (Kaushambi) में सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया यमुना घाट (Kataiya Yamuna Ghat) पर पोकलैंड से अवैध खनन के मामले में शासन के निर्देश पर पुलिस ने घाट संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य बालू माफियाओं की तलाश कर रही है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया यमुना घाट (Kataiya Yamuna Ghat) पर पोकलैंड मशीन से पानी के अंदर से अवैध खनन किया जा रहा था। अवैध खनन की वीडियो मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन हरकत में आया और बालू घाट पर करवाई की थी।

जिसके बाद मामले को शासन ने संज्ञान लिया और कौशाम्बी जिला प्रशासन को निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने घाट संचालक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। बालू माफिया के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। बालू माफिया पर कार्यवाई से अन्य बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here