बैंक मित्र व जन सेवा केंद्र कर्मी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

0
Bank friend

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीते 9 मई को हरदोई के पिहानी क्षेत्र में पूर्व एक बैंक मित्र (bank friend) व जन सेवा केंद्र कर्मी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। 03 शातिर लुटेरे हुए गिरफ्तार। गिरफ्तारी के दौरान लुटेरों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 95,800 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों शातिर लुटेरे हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके साथ शामिल रेकी करने वाले चौथे अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है। हरदोई पुलिस के अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पत्रकारों से बात कर घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here