लोकप्रिय मैंगो शेक रेसिपी

0
Mango Shake Recipes

मैंगो शेक भारत में एक व्यापक रूप से लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन मिल्कशेक है। आम के मौसम में लगभग हर घर में इसे सुबह के नाश्ते में या दोपहर को बनाया जाता है।
गाढ़े, मलाईदार, स्वादिस्ट, मीठे मैंगो मिल्कशेक गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है।

सामग्री:

▢1 कप आम का गूदा
▢2 ¼ कप दूध
▢ 2 बड़े चम्मच चीनी
▢¼ कप फ्रोजन मैंगो पल्प (3 – 4 बर्फ के टुकड़े)

गार्निश के लिए सामग्री:

▢½ कप फ्रेश क्रीम या आइसक्रीम
▢ ½ छोटा चम्मच सूखा नारियल
▢½ चम्मच बादाम या काजू (कटे हुए)
▢1 छोटा चम्मच मैंगो प्यूरी

कैसे बनायें :

सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें।
मिल्कशेक को एक स्मूथ कन्सिस्टेन्सी तक ब्लेंड करें।
एक गिलास में आइस क्यूब्स डालें और मैंगो शेक को डालें।
फ्रेश क्रीम, नारियल का बुरादा, बादाम या काजू और मैंगो प्यूरी से गार्निश करें।
तैयार मैंगो शेक को तुरंत परोसें।
बचे हुए मिल्कशेक को ढक्कन वाले मेसन जार में 1-2 दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here