पुलिस व आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ दो आरोपीयों को लगी गोली

0

Prayagraj: सूबे के प्रयागराज जिले (Prayagraj) में नगर पंचायत शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे शुभ का अपहरण उन्हीं के चालक के भाई सुखदेव ने किया था और 15 लख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती ना मिलने पर राज खुलने के भय से सुखदेव ने अपने साथी के साथ मिलकर व्यापारी के बेटे की हत्या कर शव चित्रकूट के निकट बरगढ़ थाना क्षेत्र के पास जंगल में फेंक दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 23 सितंबर 2023 की शाम व्यापारी पुष्पराज केसरवानी का बेटा शुभ दुकान पर था। अचानक वह दुकान से लापता हो गया। परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की पर पता नहीं चला। रात करीब 9 बजे व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के मोबाइल पर फोन आया और फिरौती के रूप में 15 लाख रुपए की मांग की गई। 15 लाख रुपए फिरौती ना देने पर बेटे की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई।

जिन बदमाशों ने फोन कर फिरौती मांगी थी, उन्होंने अपना लोकेशन डभौरा के जंगल में बताया था। परिजनों ने इसकी जानकारी शंकरगढ़ थाने पर जाकर पुलिस को दी। जानकारी होने पर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी और एसीपी बारा संतोष सिंह पुलिस बल के साथ थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार की सुबह चित्रकूट के थाना बरगढ़ क्षेत्र के अलवरी मोड़ स्थित जंगल में व्यापारी के बेटे का रक्तरंजित शव पाया गया। उसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दी। इस बीच पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बडगडी गांव के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने भाग रहे दोनों बदमाशों पर गोली चलाई। दोनों घायल होकर गिर पड़े। उनकी पहचान सुखदेव और संजय भाटिया के रूप में की गई। सुखदेव व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के वाहन चालक का भाई है। इसी ने व्यापारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने और उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here