Prayagraj Election Update: फर्जी आधार कार्ड मिलने पर तीन गिरफ्तार

0
aadhar farziwada

Prayagraj: गुरूवार को उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें 9 मण्डलों के 37 जिलों में आज मतदान हुआ है। इनमें 10 नगर निगम, 704 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच प्रयागराज पुलिस ने तीन संदिग्ध बुर्का पहनी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए है।

मतदान केंद्र तैनात कर्मचारियों ने शक के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रोक कर चेक किया, उनके वोटर आईडी कार्ड ओर आधार कार्ड की जांच जिसमें फर्जी आधार कार्ड पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ा लिया और पूछताछ कर रही है।

दरअसल, गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं करेली थाना क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची थीं। डीजीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि किसी महिला ने इन्हें ये कार्ड बांटे थे। कार्ड बांटने वाली महिला की तलाश की जा रही है और इनसे सवाल जवाब किया जा रहा है। जांच के बाद इनके विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here