Prayagraj: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

0
2
death

रविवार सुबह बेंगलुरु से प्रयागराज आ रही इंडिगो फ्लाइट की लगभग 15 मिनट पहले ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण करायी गयी। इस बात की जानकारी विमान के कैप्टन ने समय से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दे दी थी। यात्री को इलाज के लिए झलवा स्थित यूनाइटेड अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पिपरी थाना क्षेत्र के बिसौना गांव निवासी मिथलेश कुमार जायसवाल अपने छोटे भाई दिनेश कुमार जायसवाल के साथ बेंगलुरु इलाज के लिए गए थे। वह हार्ट के मरीज थे। सुबह 8.35 बजे वह बेंगलुरु से रवाना हुए। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी तो खलबली मच गई।

रास्ते में तोड़ दम

प्राथमिक इलाज के साथ एटीसी को सूचना दी गई। प्रयागराज एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी हुआ और फ्लाइट लैंड होने से पहले मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ तैनात हो गई। विमान के लैंड होने के बाद तत्काल यात्री को मेडिकल सपोर्ट दिया गया। लेकिन, स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें इलाज के लिए यूनाइटेड अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here