Prayagraj: वकील से रंगदारी मांगने वाला कालिया गिरफ्तार

0
4
kaliya

प्रयागराज उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद का करीबी असाद कालिया और उसका भाई फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने असाद पर 25 हजार रुपये की इनामी राशि रखी थी। काफी दिनों से पुलिस कालिया की खोजबीन कर रही थी। जानकारी के मुताबिक कालिया पर वकील से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। इसके अलावा कई बड़े मामलों में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बताया जा है कि पुलिस ने उसे पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से ही पूछताछ करेगी। जिसके बाद बहुत सी बाते सामने आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here