प्रयागराज: बीजेपी को मिली जीत के बाद मंत्री नंदी का बयान

0

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में जहाँ निकाय चुनाव में बीजेपी को कामयाबी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nandi) ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में प्रचण्ड विजय यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी और कर्मयोगी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी पर उत्तर प्रदेश की जनता के अटूट भरोसे और विश्वास का प्रमाण है।

प्रदेश की जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी की सेवा, सुरक्षा, विकास और सुशासन के एजेण्डे पर मुहर लगाकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्वाचित महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को विजय की हार्दिक शुभकामना देता हूँ और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here