प्रयागराज निकाय चुनाव: सपा के रोड शो में शामिल होंगे स्टार प्रचारक

0
2
Samajwadi Party

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। बताया जा रहा है कि सपा द्वारा प्रयागराज में रोड शो 30 अप्रैल से दो मई के बीच किसी भी दिन हो सकता है। जिसमें मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी शामिल हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में सर्वाधिक मांग इन्हीं दोनों महिला नेताओं की है। प्रयागराज के मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव और पार्षद प्रत्याशियों के लिए समाजवादी पार्टी एक बड़ी सभा कर सकती हैं। यह सभा शाम के समय केपी कॉलेज के ग्राउंड में करवाए जाने की योजना भी बनायीं जा रही है।

वहीं, स्थानीय स्तर पर नेताओं ने एक ही दिन में शहर की तीनों विधानसभाओं में पूर्व सीएम अखिलेश की सभा करवाने की वकालत की है। इस बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 29 अप्रैल को प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम मिला है। पार्टी के तमाम स्टार प्रचारक अगले सप्ताह तक आएंगे। निकाय चुनाव के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here