Prayagraj News: नैनी थाना क्षेत्र में गाड़ी से नगदी और पिस्टल ले उड़े बदमाश

0
prayagraj naini

Prayagraj: नैनी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक कारोबारी की कार से टप्पेबाजों ने रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में दो लाख रुपए की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल, लैपटॉप, लाइसेंस के कागजात व अन्य डॉक्यूमेंट थे। घटना नैनी कॉटन मिल के समीप की है। नैनी इलाके में टप्पेबाजी की दो महीने के अंदर यह चौथी घटना है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस हमेशा की तरह छानबीन करके वापस लौट गई।

मित्र से मिलने आया था पीड़ित

प्रयागराज नगर के जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत दरभंगा कॉलोनी निवासी ऋषि चावला पुत्र रमेश चावला अपना खुद का कारोबार है। बुधवार की शाम को वह अपने मित्र से मिलने नैनी कोतवाली क्षेत्र के कॉटन मिल के समीप होंडा एजेंसी गए थे। उनका ड्राइवर रमाशंकर इनोवा कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और ऋषि चावला अंदर मित्र से मिलने चले गए। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहा आकर ड्राइवर से बोला कि इनोवा कार का मोबिल गिर रहा है।

वापस आने पर नहीं था सामान

ड्राइवर रमा शंकर घबराकर नीचे उतरा और बोनट खोलकर मोबी आयल चेक करने लगा। इसी दौरान इनोवा गाड़ी में पीछे की सीट पर रखा बैग टप्पेबाजों ने उड़ा दिया। बैग में दो लाख की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल, लाइसेंस के कागजात व अन्य डॉक्यूमेंट थे। मित्र से मिलने के बाद जब ऋषि चावला वापस कार में आए तो सीट पर बैग न देखकर अवाक रह गए।

सीसीटीवी कैमरों से होगी छानबीन

उन्होंने ड्राइवर रमाशंकर से पूछा तो वह भी अनभिज्ञ रहा। पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति आया था और उसने बताया कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। उसके बाद पता चला कि टप्पेबाजी हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि कारोबारी की कार से बैग गायब हुआ है। वहा लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करके खोजबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here