प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है।

0
3

कर्नाटक (Karnataka) के मुदबिदरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय और बजरंग बली की जय के साथ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज हम सबका साथ, सबका विकाश का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उसमें सभी संतों की प्रेरणा है।

कांग्रेस लोगों के रिटायरमेंट पर वोट मांग रही है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाना चाहती है और इसके बुनियादी ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाना चाहती है ताकि कर्नाटक मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बन सके। वहीं कांग्रेस लोगों के रिटायरमेंट पर वोट मांग रही है। साथ ही बीजेपी ने जो विकास किया है, उसे खत्म करने के नाम पर वोट मांग रही है।” बता दें कि, कांग्रेस द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के वादे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के ताजा बयान को कांग्रेस के उसी स्टैंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टिकरण को बढ़ाती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि, हम कर्नाटक को औद्योगिक विकास, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नंबर एक बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस, कर्नाटक को दिल्ली में उनके ‘शाही परिवार’ का नंबर एक एटीएम बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टिकरण को बढ़ाती है। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए युवाओं से अपील की कि अगर उन्हें अपना करियर बनाना है और अपने मन का काम करना है तो उन्हें बीजेपी को वोट देना चाहिए। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो उनका भविष्य प्रभावित होगा।

अगर समाज में शांति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ सकती: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, देश में जहां भी लोग शांति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शांति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ सकती। देश अगर प्रगति करेगा तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटों और राज करो की नीति पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, पूरा देश सैनिकों का आदर करता है, सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है। देश जहां तरक्की कर रहा है, वहीं कांग्रेस रिवर्स गियर में दुनिया में घूम-घूमकर देश को बदनाम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here