प्रियंका गांधी वाड्रा 25 मई को वाराणसी में करेंगी रोड शो

अजय राय ने बुधवार को कहा, "हां, प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी और 25 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगी।"

0
14

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 25 मई को वाराणसी में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) के समर्थन में एक रोड शो करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसदी की दावेदारी कर रहे हैं। अजय राय ने बुधवार को कहा, “हां, प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी और 25 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगी।”

अजय राय यहां पिछले कुछ दिनों से जोरो -शोरो से प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हैं।अपने भाई राहुल तथा पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह वह भी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार कर रही हैं। बता दे कि वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here