कौशाम्बी में धान खरीद घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन

पूर्व सांसद कपिल मुनकरवरिया सहित कई माननीयों के नाम से बेचा गया है हजारों कुंतल धान।

0

Uttar Pradesh: कौशाम्बी जिले (Kaushambi) में फर्जी तरीके से महज कागजों में धान की खरीद को लेकर शनिवार को अखंड भारत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लोगों ने जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सांसद कपिल मुनकरवरिया का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके नाम से धान बिक्री हुई है, जबकि वह जेल में निरूद्ध हैं। यह महज एक बानगी है। इस तरह के हजारों लोगों के फर्जी नाम और आधार को लगाकर धान खरीद की गई है। कार्यक्रम की अगवाई वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने की।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद के नाम पर हजार करोड़ का घोटाला किया गया है। पिछले तीन वर्षों से इस बाबत लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों की मिली-भगत के चलते इस पर नकेल नहीं लग सकी है। चालू वित्तीय वर्ष में पूर्व सांसद रहे कपिल मुनकरवरिया के नाम से धान की खरीद की गई है और अंगूठा लगाकर उनके नाम का पैसा निकाला गया है जबकि वह जेल में निरूद्ध है। ऐसे हजारों लाखों किसान जिनके नाम से फर्जी तरीके से खरीद की गई है।

वास्तविकता यह है कि उनकी खरीद महज कागजों पर ली गई है। घोटाले को अंजाम दिया गया है। विभाग के लिए राशन माफिया सीधे बाजार से चावल खरीद कर विभाग को दे रहे हैं और धान कुटाई व धुलाई हुई। ट्रांसपोर्टिंग के पैसे को गबन किया जा रहा है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ने शिकायती पत्र को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रकाश दुबे, चंद्र किशोर, सर्वेश पटेल, पंकज, हर्षित कुमार, गिरीश मिश्रा साहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here