पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए की छापेमारी

मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व नजदीकियों के घर में पुलिस ने छापेमारी की। उनसे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

0

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज यानि बृहस्पतिवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) के करीबियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में छापे मारे। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस कार्रवाई की गई है। मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व नजदीकियों के घर में पुलिस ने छापेमारी की। उनसे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

वहीं गोल्डी बराड़ के नजदीकियों में, जो जेल में बंद हैं या जमानत पर आए हुए हैं, की रिपोर्ट भी ली जा रही है। सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई चल रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नजदीकियों के घर पहुंच चुकी है।

गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पुलिस आज पूरे राज्य में कार्रवाई कर रही है। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस की छापेमारी जारी है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गोल्डी बराड़ कनाडा में छिपा है। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस है और वह भारत और कनाडा दोनों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वांछित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here