पंजाब: चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सदर पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को बाइक चोरी करने के अरोप में गिरफ्तार किया है।

0

पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ीयां थाना सदर पुलिस ने चोरी के 16 दोपहिया वाहन सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सर्वांजीत सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह को रविवार को सूचना मिली थी कि गांव बल के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

जहाँ रविवार को सूचना के आधार पर आरोपित संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी बल और संदीप सिंह पुत्र रिंकू वासी गांव जैतो सरजा को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनो अरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड में ली है। वही पूछताछ के दौरान आरोपितों से चोरी के 11 स्पलेंडर बाइक, 4 हीरो हौंडा बाइक, 1 प्लाटिना बाइक, 1 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अरोपितों से और भी अहम खुलासे होने की संभावाना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here