रायबरेली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 298 जोड़ों का हुआ विवाह

0

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 298 जोड़ों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जिनका शादी का खर्च प्रशासन के द्वारा उठाया गया और सभी जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

शादी के बंधन मे बंधे 298 जोड़े

रायबरेली (Raebareli) जिले मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिसगवां मैदान में 298 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इन जोड़ो का उनके धार्मिक रीतिरिवाजों से विवाह कराया गया। विवाह के उपरांत जोड़ों को आशीर्वाद और नया जीवन शुरू करने हेतु घरेलू सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में हरचंदपुर से 28, लालगंज 3, सरेनी 6, बछरावां 102, महाराजगंज 43,शिवगढ़ 82 ,न0 प0 बछरावां 4, न0प0 महाराजगंज 1 और न0 प0 शिवगढ़ से 6 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बध गए।

सामूहिक विवाह योजना के बारे में समाज कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य वैवाहिक कार्यक्रमो में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है उनके पुत्र और पुत्रियों का गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न करना है। उन्होंने बताया कि इसमें विधवा और तलाकशुदा जोड़ों को भी शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हन को पैंतीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लगभग 300 के करीब विवाह को संपन्न कराया गया जिसमें अधिकारी और व वधुओं को आशीर्वाद दिया गया मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उपहार स्वरूप सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here