Rajasthan: बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 बच्चों की मौत, कई घायल

0
Rajasthan

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर करौली मंडरायल मार्ग स्थित ससेड़ी मोड़ पर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल भेजा गया। जहां दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाकी घायलों को करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इन सबका का इलाज चल रहा है। करौली सदर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करौली सदर थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि ससेडी के नाहरदह गांव से विनोद, उसके बेटे सूरज और उसके भाई की बारात मंडरायल के टोंके पुरा गई थी। शुक्रवार शाम गांव से बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली में रवाना हुए। ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही ससेडी मोड़ के पास घाटी में पहुंची खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हर तरफ अफरा-तफरी

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को करौली हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दो बालकों को मृत घोषित कर दिया। 12 घायलों को उपचार के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here