Rajasthan: किराणा व्यापारी की दुकान में घुसकर की हत्या

0
2
grocery merchant

डूंगरपुर जिले के गड़ाझुमजी गांव में बुधवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने किराणा दुकान में घुसकर उसके मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोपहर में जब एक ग्राहक दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचा। तो व्यवसायी का शव देखकर वह सहम गया। उसने हल्ला मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हत्या का मकसद अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सागवाड़ा थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया। कि सरोदा गांव हाल सागवाड़ा निवासी महेश जैन गडाझुमजी में किराणा की दुकान चलाता है। बुधवार को सुबह महेश जैन सागवाड़ा से गडाझुमजी अपनी दुकान पर गया था। दोपहर में जब एक ग्राहक महेश जैन की दुकान पर सामान लेने गया तो उसके होश उड़ गए। किराणा व्यापारी महेश जैन का शव लहुलुहान हालत में जमीन पड़ा हुआ था।

घटना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी सागवाड़ा थाना पुलिस को दी। इस पर सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक व्यापारी के सीने पर धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या की गई थी। इधर घटना की सूचना पर सांसद कनकमल कटारा भी सागवाड़ा अस्पताल पहंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद कटारा ने पुलिस अधिकारियों से वारदात की पूरी जानकारी लेकर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here