Rajasthan: कोटा में स्टूडेंट ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

0
Student commits suicide

एजुकेशन सिटी कोटा में आज एक और छात्र ने पंखे से लटक कर जान दे दी। छात्र की पहचान धनेश कुमार (15) के रूप में हुई है। वह डेढ़ महीने पहले यूपी के बुंदेलखंड से कोचिंग क्लास करने के लिए कोटा आया था। वह लैंड मार्क सिटी के कुन्हाड़ी थाना इलाके के गिरिराज रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, धनेश कुमार मगलवार रात 9 बजे के बाद अपने रूम से बाहर नहीं निकला था। सुबह परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन भी नहीं उठा। बताया जा रहा है कि धनेश कोटा में रहकर नीट की कोचिंग करने आया था। सुबह जब परिजनों और उनके दोस्त का फोन नहीं उठा तो दोस्त ने हॉस्टल पर आकर हॉस्टल संचालक के साथ रूम में देखा। वहां धनेश की लाश पंखे से लटकी नजर आई।

हॉस्टल संचालक ने कुन्हाड़ी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। धनेश की डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। धनेश कुमार चार बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। इसके पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और मां सरकारी टीचर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here