Rampur: स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया गया सफाई अभियान

0
Rampur

Rampur: जेल हो या रेल, अस्पताल हो या शैक्षिण संस्थान सब जगह चलाया गया सफाई अभियान। कहीं स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर तो वहीं वही डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने झाड़ू चला कर दिया सफाई संदेश। जनपद रामपुर में जगह-जगह सफाई पखवाड़े को लेकर स्वच्छता अभियान की तस्वीरें देखने को मिली, जिसका उद्देश्य जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना था तो वही केंद्र में प्रदेश की सरकार के इस मिशन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना भी था।

जनपद रामपुर (Rampur) में स्वच्छता पखवाड़े को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारी की गई थी और इसी के तहत जहां जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मातहतों के साथ मिलकर सड़क पर झाड़ू चलाई तो वही रेलवे अधिकारी भी रामपुर जंक्शन पर सफाई करते नजर आए। विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी, जिला जेल, कलेक्ट्रेट, जजी परिसर, तहसीलों और सरकारी अस्पतालों के अलावा शैक्षिण संस्थानो में सफाई अभियान चला तो वहीं स्कूली बच्चों ने भी हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here