रैपिड एक्शन फोर्स और पिपरी थाना के जवानों ने चायल कस्बा में किया फ्लैग मार्च

0

कौशांबी: पिपरी थाना के चायल कस्बा (Chail town) में गुरुवार को पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पैदल मार्च कर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रयागराज कमांडेंट मनोज कुमार गौतम के दिशा निर्देश पर आई 101आरएएफ की टीम पुलिस अधीक्षक कौशांबी की देखरेख में चायल कस्बा (Chail town) में पैदल फ्लैग मार्च किया। सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार पिपरी थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह परिहार और चायल चौकी प्रभारी मनोज तोमर के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पुलिस के जवान के साथ गलियों, बाजारों, भीड़भाड़ जगह के साथ साथ कस्बा के टैक्सी स्टैंड, तिराहा सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि पैदल गश्त कर सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग खुद को असुरक्षित न समझे। पुलिस सुरक्षा के लिए दिन रात मुस्तैद है। अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह गश्त लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here