सहारनपुर: देसी तमंचे पर युवाओं ने जमकर किया डांस

0

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) से एक मामला सामने आया है। यहां पर देसी तमंचे के साथ कुछ युवा जमकर हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। जिनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हरियाणवी गाने पर युवाओं ने देसी तमंचे के साथ किया डांस

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो तेजी के साथ वायरल होता रहता है जो की इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचाने का काम करता है। वायरल वीडियो जुड़ा एक मामला सहारनपुर (Saharanpur) से सामने आया है यहां पर कुछ युवक कार में बैठने से पहले हाथ में देसी तमंचा लेकर जमकर लहराकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में खुशियों कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं जिनको यह भी नहीं पता कि तमंचा उनको जेल की सलाखों तक पहुंचाने का काम कर सकता है।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्रवाई

पुलिस की नजर में नहीं आया तमंचा लहराते हुए युवाओं का वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हरियाणवी गाने पर युवक उंगलियों से विक्ट्री साइन बनाकर और तमंचा हाथ में लेकर इंजॉय कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि तमंचे के साथ इस वीडियो को इन युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। मामला थाना जनकपुरी के जनता रोड का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here