Sand Mining Case: बालू कारोबारी सुभाष यादव को ईडी ने किया अरेस्ट

सुभाष यादव (Subhash Yadav) को प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिन भर चली छापेमारी के बाद कल ही देर रात अरेस्ट कर लिया।

0

ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुभाष यादव (Subhash Yadav) को प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिन भर चली छापेमारी के बाद कल ही देर रात अरेस्ट कर लिया। बालू सिंडीकेट में यह अब तक 5वीं गिरफ्तारी है।

शनिवार को सुभाष यादव के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा गया था। ईडी ने अपनी कार्रवाई में दो करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

ईडी ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सघन तलाशी ली। ईडी की कार्रवाई में सुभाष यादव के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेश और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। ईडी सूत्रों ने दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद अर्जित संपत्तियों की नई जानकारी मिलने का दावा किया है। सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर यह पहली छापेमारी नहीं है। इसके पहले भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआई और आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here