संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना

राउत ने कहा है कि 2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है।

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पनौती शब्द को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि ‘2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। भाजपा को ये दिल पर नहीं लेनी चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप नेपाल जाइए, बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए।’

संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा कि इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी। क्योंकि साढ़े साती लगती है, फिर पनौती लगती है, फिर छोटी पनौती लगती है। ये सब हिंदूत्व की संकल्पना है। ये हमारे दो हिंदूत्ववादी लोग बैठे हैं, जो अपने आप को हिंदूत्ववादी मानते हैं। इन्हें पनौती का विश्लेषण और अभ्यास करना चाहिए। दरअसल, अभी भी देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे मे चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं राहुल गांधी एक बार फिर से अपने पनौती वाले बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे थे।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। आयोग ने कांग्रेस नेता को 25 नवंबर तक का समय दिया है। इस समयसीमा तक राहुल गांधी को अपना जवाब चुनाव आयोग को देना है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता की दो बयानों को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें उनका पीएम को पनौती और जेबकतरा वाला बयान शामिल है। वहीं अब राहुल गांधी के बाद संजय राउत का पनौती को लेकर बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यह किसी व्यक्ति के बारे में नहीं कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here