तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सत्येंद्र जैन आईसीयू में हुए भर्ती

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे।

0

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से अब एलएनजेपी शिफ्ट किया गया है। सत्येंद्र जैन की तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया था। अब उन्हे एलएनजेपी शिफ्ट किया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार है, जब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैन (Satyendar Jain) के भर्ती होने के बाद ट्वीट कर कहा कि, “जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था। आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।”

इससे पहले 22 मई को भी सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि, सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हुआ है। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने कुछ समय पहले यह शिकायत की थी। वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि, वह मनोवैज्ञानिक की मदद लेगा और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हे आवश्यक इलाज मुहैया कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here