यूपी के राज्यमन्त्री दयाशंकर सिंह पर लगे गम्भीर आरोप

यूपी के राज्यमन्त्री दयाशंकर सिंह पर गम्भीर आरोप लग रहे हैं हम नही कह रहे बीजेपी के ही एक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने मंत्री दयाशंकर सिंह पर जमीन विवाद में दबंगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया हैं।

0

Ballia: बड़ी खबर बलिया से हैं, जहाँ यूपी के राज्यमन्त्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) पर गम्भीर आरोप लग रहे हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने मंत्री दयाशंकर सिंह पर जमीन विवाद में दबंगों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके नन्दलाल सिंह ने ये आरोप लगाये हैं।

बीजेपी के कार्यकर्त्ता नन्दलाल सिंह ने यूपी की बीजेपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) पर सपा के नेताओ और कार्यकर्त्ताओं के पक्ष में पैरवी करने के भी आरोप लगाये है। मामला नन्दलाल सिंह की जमीन से जुड़ा हुआ है। उनका दावा है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर सपा के दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर सपा के दबंग नेताओ ने कब्ज कर लिया। जिसको कब्जा मुक्त कराने के लिए वो पिछले 3 वर्ष से अपनी ही सरकार में जद्दोजहद कर रहे है।दबंगो के कब्जे से जमीन मुक्त कराने के लिए वो पुलिस और प्रशासन ने लगातार गुहार लगा रहे है। जबकि मंत्री दयाशंकर सिंह दबंग सपा नेताओ को अपना रिश्तेदार बताते हुए दबंग सपा नेताओं का पक्ष ले रहे है।

आरोप है कि मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) अपने पद और प्रभाव के दम पर दबंगो को शह दे रहे हैं और पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर लगातार दबाव बनाये हुए हैं। जिसके चलते पीड़ित बीजेपी कार्यकर्त्ता को न्याय नही मिल पा रहा है। ऐसे में हताश और निराश बीजेपी कार्यकर्त्ता नन्दलाल सिंह आमरण अनशन कर रहे है। उन्होंने न्याय न मिलने पर विधानसभा के सामने आत्मदाह का भी ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here