माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या के बाद कई नेताओ के प्रतिक्रियाएं सामने आ चुके है। अब इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तंज कसा और कहा कि, “अगर सत्तारूढ़ ताकतें संविधान और कानून को अनदेखी करने की आदत डालेंगी, तो देश गलत रास्ते पर चलेगा।”
शरद पवार ने योगी पर कसा तंज
मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करते हुए शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि, “एक देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है। अगर सत्ताधारी ताकतें संविधान और कानून को अनदेखी करके ऐसे कदम उठाने की आदत डालती हैं, तो हम गलत रास्ते पर चले जाएंगे। अगर कानून और संविधान को भूलकर कानून को अपने हाथ में लेकर ऐसे कदम उठाने की बात की जाती है तो ये गलत है। अगर भय का ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जाती है तो यह देश के लिए ठीक नहीं है। शरद पवार (Sharad Pawar) ने यह तीखी टिप्पणी इशारो-इशारो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी पर की है।
बता दें कि, गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार को प्रयागराज में चिकित्सकीय जांच के दौरान हत्या कर दी गई थी। दोनों को पुलिस के सामने काफी करीब से गोली मारी गई थी। जहाँ गोली लगने के बाद दोनों की मौके पर मौत हो गयी। वही, आज अतीक और अशरफ के कातिलों की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। तीनों शूटरों की पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली है लेकिन यह रिमांड कितने दिनों की होगी इस पर ऑर्डर आना बाकी है। वहीं गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम पूरी कोशिश कर रही है।




