शिवपाल बोले 24 में चले जाएंगे मोदी जी

0
Shivpal Yadav

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि 24 के चुनाव में मोदी जी केंद्र से चले जाएंगे।

यूपी में सपा ने सबसे ज्यादा किया है काम

इटावा (Etawah) के पक्के तालाब पर समाजवादी पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा सौंदर्यकरण किये  जाने के बाद यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में यूपी के सभी जिलों में विकास कार्य तेजी के साथ किया जाता था, लेकिन जब से भाजपा आई है तब से विकास कार्य कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। आज बीजेपी को 9 साल सत्ता में बैठे हो गया है लेकिन आज तक उन्होंने कोई भी सड़क का निर्माण नहीं करवाया है। जितने भी विकास कार्य हुए हैं सब समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए हैं।

मायावती के इंडिया गठबंधन मे लाने पर शिवपाल ने उठाये  सवाल

इंडिया गठबंधन में शामिल करने के लिए बीएसपी प्रमुख मायावती को विपक्षी दल लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन से जुड़ा एक दल बीएसपी को गठबंधन में शामिल करने से नाराज होता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) कहा है कि बीएसपी और बीजेपी की नीति एक जैसी है जब तक इन लोगों की नीति एक जैसी रहेगी तब तक हम लोग इनके साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया है जिसकी वजह से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के तरफ से चुनाव लड़ेगा और मोदी सरकार को 2024 में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ-साथ 2027 में भी बीजेपी की सरकार यूपी से चली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here