मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में आयोजित महापंचायत में पहुंचे शिवपाल यादव

रोहनियां में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे शिवपाल यादव आंदोलनरत किसानों में जोश भरा।

0
Varanasi

वाराणसी के मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में आयोजित किसान महापंचायत में सपा महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal-Yadav) पहुंचे। उन्होंने योजना के विरोध में लामबंद होकर आंदोलन कर रहे किसानों में जोश भरा। सरकार को बेईमान बताया। साथ ही न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। 

रोहनियां में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे शिवपाल यादव (Shivpal-Yadav) आंदोलनरत किसानों में जोश भरा। बोले कि यह सरकार बेईमान है। यदि किसानों को कानून के मुताबिक मुआवजा दे देती तो आंदोलन की नौबत ही नहीं आती।

अपने हक के लिए लड़ रहे किसानों का पूरा साथ दिया जाएगा। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। रोहनियां में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। स्थानीय लोग इसके खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here