सिद्धार्थनगर: इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा इंजीनियर्स डे (Engineers Day) पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

0

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा इंजीनियर्स डे (Engineers Day) पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्त दान शिविर इंजीनियर्स डे एवं स्वर्गीय इंजीनियर ई. आर. दत्ता. की याद में किया गया। जिनकी मृत्यु खून की कमी से हुई थी।

वही इस कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के 50 से अधिक इंजीनियरों ने रक्तदान करने का कार्य किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और यह भी बताया कि हर वर्ष सिद्धार्थनगर जिला मण्डल में सर्वाधिक रक्तदान कर आम जनमानस के लिए कार्य करते हैं। वही सदर विधायक श्यामधनी राही ने इस कार्यक्रम को जन कल्याण से जोड़ते हुए कहा कि वर्ष 2004 में यहाँ ऑफिस बनने के बाद से निरंतर यह कार्य किया जा रहा है और यह असहायों को जीवित करवाने का कार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here