सिद्धार्थनगर: धरूवार प्राथमिक स्कूल के शिक्षामित्रों पर लगे गंभीर आरोप

0
Siddharthnagar

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में स्थित धरूवार प्राथमिक स्कूल के शिक्षामित्र शिक्षकों पर बच्चों द्वारा बड़ा आरोप लगाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पूरे मामले की बात करे तो बढ़नी ब्लॉक के घुरूवार प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षामित्र क्लास में बच्चों को शिक्षा देते है कि हाथ मे कलावा न बांधो, माथे में टीका न लगाओ, पूजा पाठ मत करो। यह बात बच्चो ने जब घरवालो को बताई तो बच्चो के अभिभावक स्कूल पहुचे और शिक्षामित्र के सामने बच्चो से पूंछतांछ की जिसमे पूरी बात सामने आई। बच्चो ने यह भी बताया कि स्कूल की प्रधानचार्य किस तरह आफिस में नमाज पढती है। जिसे देखकर बच्चो ने नमाज पढ़ने का तरीका भी बताया। पूरे मामले पर बीएसए देवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here