सिद्धार्थनगर: कटहल तोड़ने के विवाद में की महिला की पीट पीट कर हत्या

0
Siddharthnagar

Siddharthnagar: कटहल तोड़ने के आरोप को लेकर हुए विवाद में महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी है। पूरा मामला जनपद सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के जोगिया कोतवाली के गोनहा का है, जहाँ 45 वर्षीय बासमती देवी को दबंगों द्वारा कुदाल में लगे डंडे से मार मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

आपको बताते चलें कि गांव के दो परिवारों में दो दिन से कटहल तोड़ने का विवाद चल रहा था। कटहल तोड़ने का विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या तक कर दी गयी। महिला की हत्या के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई। फिलहाल आरोपी फरार है।

वही मृतिका के परिजन ने बताया कि कटहल तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था जबकि कटहल बंदर ने तोड़ा था। उन लोगो को शक था कि कटहल हम ही लोगो ने तोड़ा है। इस बात पर उन्होंने हमसे झगड़ा किया और मार पीट पर उतर आए। उन्होंने कुदाल के बेट से मार मार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विवाद को लेकर महिला की हत्या की गई है। वही मौके पर पुलिस पहुंचकर पूछताछ कर रही है और महिला का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here