स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी पर लगाया बड़ा आरोप

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस दिया, उस जगह कई सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं।

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद आज वह संसद में बोले है। राहुल गांधी ने आज सदन में भाषण दिया और सरकार पर जोरदार हमला बोला। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए राहुल गाँधी ने भाषण दिया और वह अपने भाषण के बाद संसद से चले गए।

राहुल गाँधी के बातो का जवाब देने के लिए बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जब बोलना शुरू किया तो उनपर बड़ा आरोप लगा दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस दिया, उस जगह कई सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं। महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।’

अब इसको लेकर बीजेपी महिला सांसदों ने राहुल गाँधी की शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से इसकी शिकायत की है। उन्होंने संसद में राहुल गाँधी के अनुचित व्यवहार को लेकर शिकायत दी है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, ‘सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित एवं अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है, हमने यही मांग की है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here