एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियाद

जनता की शिकायतों के निस्तारण में कोई ढील बर्दाश्त नही… एसपी कौशाम्बी

0
SP Kaushambi Brijesh Srivastava

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव (SP Kaushambi Brijesh Srivastava) ने वृहस्पतिवार 10 अगस्त को लोगो की समस्याओं को सुनने व उनके निस्तारण के लिए जनता दरबार लगाया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव (SP Kaushambi Brijesh Srivastava) का जनता दरबार रोजाना लगता है। आमजन का कहना है कि एसपी के जनसुनवाई कार्यक्रम से हम फरियादियों को लाभ मिल रहा है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता से सुना। इस दौरान जन सामान्य की शिकायतों को समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को एसपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here