कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाया मौत को गले

शव को मोर्चरी में रखा गया है और विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0

राजस्थान के कोचिंग हब माने जाने वाले कोटा में NEET की तैयारी कर रही एक 16 साल की बच्ची ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। बच्ची की पहचान रिचा सिंह के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है और विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पूर्व राजस्थान के भीलवाड़ा से भी सुसाइड का एक मामला सामने आया था। यहां ज्यूडिशियरी सर्विस की परीक्षा में फेल होने के बाद एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। युवती की पहचान 28 साल की आकांक्षा के रूप में हुई थी और उसके कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में आकांक्षा ने लिखा था कि उसने बहुत बार कोशिश की लेकिन फेल हो गई। हर त्योहार, शादी छोड़ी लेकिन निराशा हाथ लगी। मुझे माफ कर देना भैया,अब मुझमें हिम्मत नहीं रही। आकांक्षा आरजेएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी और 16 अगस्त को उसका रिजल्ट आया था, जिसमें फेल होने के बाद से वह डिप्रेशन में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here