Supreme Court: सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 6 नवंबर तक बढ़ी

सत्येन्द्र जैन अंतरिम जमानत पर हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में सत्येन्द्र जैन की नियमित जमानत पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी।

0

Supreme Court ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 6 नवंबर तक बढ़ाई। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत बढ़ाई है। फिलहाल सत्येन्द्र जैन अंतरिम जमानत पर हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में सत्येन्द्र जैन की नियमित जमानत पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendar Jain) को खराब सेहत के आधार पर 26 मई को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद अपोलो अस्पताल में सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के लोअर स्पाइन का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद से वह लगातार जमानत पर हैं।

24 अगस्त 2017 को सीबीआई ने सत्येन्द्र जैन, पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी। इसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here