Sunday, February 6, 2022
Homeन्यूज़नेशनलस्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की...

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा जगत के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर ले कर आई। सरस्वती पूजा के अगले ही दिन सरस्वती का स्वर और गान थम गया। महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही थी। हल ही खबर ये भी आई थी की उनकी तबीयत में काफी सुधार देखने को मिला है, लेकिन गत शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि, उन्हे कोविड हुआ था और उनके लंग्स में निमोनिया भी डिटेक्ट हुआ था।
खराब स्वास्थ्य की समस्या से काफी दिनों जूझ रहीं थी, और आज रविवार को सुबह महान संगीतकार लता मंगेशकर की 92 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई, और वह इस दुनियां को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। वह पिछले लगभग एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8:12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि, आठ जनवरी को वह कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।’
वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपना दुख शब्दों में वया नहीं कर सकता हूं। दयालु और स्नेही लता दीदी हमें हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा कि हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय छति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्व भर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

लाता मंगेशकर ने अपने लगभग 78 साल के करियर में लगभग पच्चीस हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया था गया था। करीब 3 बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली महान संगीतकार लता मंगेशकर को भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी नवाजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments