प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की बस ट्रेलर से टकराई

0
bus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में तीन लोगो की जान चली गयी। साथ ही दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। बता दें कि यह बस बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही थी जो कि बिलासपुर से पहले रतनपुर के पास खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने के वजह से यह घटित हुई है। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों द्वारा 112 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और अस्पताल की टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया ,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

वही इस मामले पर ट्वीट करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। तीन लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। 3 लोगों के गंभीर घायल एवं 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here