श्रद्धालुओं के लिए खुल गया केदारनाथ धाम का कपाट

श्रद्धालुओं का पहला गुट हरिद्वार से चार धाम यात्रा के लिए शनिवार के दिन ही निकल गया था। यात्रा यमुनोत्री धाम से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू हूई थी।

0
10
Kedarnath Dham

उत्तराखंड में आज श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के द्वार खोल दिए गए हैं। देश के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक केदारनाथ में भगवान शिव के धाम को तकरीबन 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। हालांकि, अब उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रा मार्ग में भारी बर्फबारी को देखते हुए केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया है और मौसम विभाग द्वारा मौसम बिगड़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग केदारनाथ धाम के रास्ते पर भारी बर्फबारी के लेकर अलर्ट जारी किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “केदारघाटी में आने वाले हफ्ते तक मौसम खराब रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सरकार ने केदारनाथ धाम आने के रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया है। केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी ने प्रशासन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।”

केदारनाथ पदयात्रा मार्ग और धाम में तीन से चार फीट तक हुई बर्फबारी को देखते हुए और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है।श्रद्धालुओं का पहला गुट हरिद्वार से चार धाम यात्रा के लिए शनिवार के दिन ही निकल गया था। यात्रा यमुनोत्री धाम से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू हूई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here