हत्यारन CEO की पूर्व पड़ोसन ने कही ये बात

सूचाना को गोवा सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार साल के बच्चे की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।

0

अपने चार साल के बच्चे की हत्या के मामले में चर्चा में आई बेंगलुरु के स्टार्टअप की CEO सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर कई तरह खुलासे हो रहे हैं। सूचना सेठ की इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 12 अक्टूबर की है, जिसमें उसके बेटे की एक तस्वीर एक्वेरियम के सामने खेलते हुए की है। सूचाना को गोवा सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार साल के बच्चे की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।

सूचना सेठ (Suchana Seth) की गिरफ्तारी के बाद उसकी आखिरी पोस्ट पर कॉमेंट के ढेरो लग गए हैं। वही एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वह करीब छह महीने तक सूचना सेठ की पड़ोसी रही हैं और वह हमेशा अपने बेटे की सेहत को लेकर बहुत चिंतित रहती थी, क्योंकि उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। एक अन्य यूजर ने कहा कि वह करीब तीन महीने पहले सूचना और उसके बेटे से मिली थी, वे बहुत प्यारे थे।

सूचाना सेठ के पूर्व पड़ोसी होने का दावा करने वाली यूजर ने लिखा, ‘वह अपने बच्चे की देखभाल बहुत अच्छी तरह से कर रही थी और वो बच्चा हे भगवान, वो इतना अच्छा था और इतना प्यारा कि उससे मिलने के बाद भी हम उसकी बातें करते रहते थे। विश्वास नहीं हो रहा। मुझे कभी नहीं लगा कि वो अपने बच्चे को एक थप्पड़ भी मार सकती थी। हम एक दूसरे के साथ भोजन एक्सजेंस करते थे और मैंने इतना प्यार करने वाली सिंगल मां नहीं देखा था, मैं अभी भी बहुत सदमे में हूं। अगर यह सच है तो यह कल्पना से भी अजीब है, अगर इसे गढ़ा नहीं गया है।’

वही पति से तलाक की लड़ाई के बीच अपने चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी CEO सूचना सेठ से गोवा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले जानकारी सामने आई कि सूचना सेठ ने अगस्त में घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसने बच्चे और खुद का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था और गुजारा भत्ता के लिए प्रति माह 2.5 लाख रुपये की मांग की थी, यह दावा करते हुए कि उसके पति की वार्षित आय एक करोड़ रुपये से अधिक है।

सूचना सेठ ने घरेलू हिंसा के अपने दावे को साबित करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज, फोटो के साथ मेडिकल रिकॉर्ड की कॉपियां भी जमा की थीं। हालांकि, सूचना सेठ के पति वेंकट रमन जो इन दिनों इंडोनेशिया में रह रहे है। पिता को बच्चे से सप्ताहिक मुलाकात का अधिकार दिया गया था, लेकिन इससे भी सूचना सेठ काफी परेशान थी। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि अदालत के इस आदेश के कारण ही उसने अपने बच्चे को मार डाला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here