परिणीति और राघव की शादी में ये नेता होंगे शामिल

24 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शादी समारोह में उदयपुर पहुंचेंगे।

0
Parineeti and Raghav's wedding

उदयपुर में आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है और आज यानि 23 सितंबर से ही उदयपुर में मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। खबर है कि 24 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शादी समारोह में उदयपुर पहुंचेंगे। इनके आने से पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा चुके हैं। राजस्थान पुलिस और पंजाब पुलिस ने यहाँ विजिट को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी भी शादी में शामिल होने पहुंचीं।

राघव चड्ढा के परिवार के सदस्य भी उदयपुर पहुंच गए हैं। आज हल्दी की रस्म हुई। अभी इवेंट की इनसाइड तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं लेकिन बाहर के वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा के खास मेहमानों में यूं तो कई नाम शामिल हैं लेकिन उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने इस दिन के लिए खास तौर पर टाइम निकाला है। मनीष मल्होत्रा आज यानी कि 23 सितंबर को ही वहां पहुंच रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मनीष मल्होत्रा ने ही परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक डिजाइन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here