Saturday, January 22, 2022
Homeमनोरंजनटेलीविजनकलर्स पर होने वाली रियलिटी शो बिग बॉस से मिली इन सितारों...

कलर्स पर होने वाली रियलिटी शो बिग बॉस से मिली इन सितारों को बड़ी पहचान

बिग्ग बॉस शो (Bigg Boss Show) की रचना एंडेमोल ने की थी और इसे सबसे पहले नीदरलैंड में विकसित किया गया था जिसका नाम Big Brother रखा गया था फिर 2006 में इसे भारत में सोनी Tv पर Big Boss के नाम से प्रसारित किया गया। Big Boss एक अलग तरह का Reality Based Game शो है जिसमें पहले सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों को शो में शामिल किया जाता है।

बिग्ग बॉस (Bigg Boss) भारत का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है, हर बार की तरह एक बार फिर से धूम मचाने आया है। जिसके होस्ट बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) है जिनका नाम जिस चीज़ के साथ जुड़ जाता है वो हिट हो जाती है इसलिए बिग बॉस को लेकर इस शो के फैन इसका बेशब्री से इंतज़ार करते रहते है।

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल, जिन्हे पहले बहुत कम लोग जानते थे। रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद उन्हें पूरे देश भर में पहचान मिली। अब वो एक बहुत बड़ी स्टार बन चुकी है। शहनाज गिल का एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिस वीडियो की म्यूजिक को यसराज मुखाटे ने क्रिएट किया है। शहनाज गिल एक पंजाबी एक्ट्रेस व सिंगर भी है। जिन्हे पहले बस पंजाब में ही लोग जानते थे, लेकिन अब उन्हें पूरा देश जानता है। उनकी पॉपुलैरिटी अब पूरे देश में बढ़ गई है। शहनाज से पहले भी कई ऐसे कंटेस्टेंट बिग बॉस में रह चुके है, जिन्हे पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनके बहुत से फैन एंड फॉलोइंग हो गए है।

shahnaz Gil
शहनाज गिल
Aasim Riyaz
आसिम रियाज

आसिम रियाज़ ये भी बिग बॉस 13 के हिस्सा रह चुके है। आसिम रियाज़ बिग बॉस सीजन – 13 का रनरअप बने थे। इन्होंने कई सारे बड़े म्यूजिक एल्बम में काम किया है और उनके सोशल मीडिया में बहुत से फैन है। हालांकि बिग बॉस शो से पहले उन्हें बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन शो के बाद उनके बहुत फैन एंड फॉलोइंग हो गए। आसिम रियाज़ एक मॉडल भी रह चुके है। जो बिग बॉस सीजन 13 में कई सितारों को पीछे करते हुए फिनाले में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

नोरा फतेही यह बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रह चुकी है। इन्हे शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री मिली थी। हालांकि पहले इन्हे कोई नहीं जानता था, लेकिन शो में आने के बाद इन्हें बहुत लोग जानने लगे। नोरा फतेही आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर है। इन्होंने बहुत से गाने पर डांस किया है। हालांकि यह बिग बॉस 9 की विनर तो नहीं थी, लेकिन उस शो के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली और आज उनको लोग एक बेहतरीन डांसर के रूप में जानते है।

Nora Fatehi
नोरा फतेही
Gautam gulati
गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विनर रह चुके है। इन्होंने कई फिल्म और सीरियल में भी काम किए है। जहां टेलीविजन शो दिया और बाती में उनकी हास्य भूमिका के लिए उन्हे जाना जाता है। उन्होंने 2014 में बिग बॉस सीजन 8 में भाग लिया था जहां वो एक विजेता के रूप में उभरे थे। हालांकि शो से पहले उन्हें कुछ ही लोग जानते थे लेकिन शो के विनर होने के बाद उन्हें पूरे देश में एक विजेता के रूप में पहचान मिली। ऐसे ही बहुत से सितारें है, जिन्हे बिग बॉस शो में आने के बाद पहचान मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments