लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी को दी राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि

0
Mohan Shyam Kesarwani

उत्तर प्रदेश: भरवारी कौशाम्बी कांग्रेस के शासनकाल में 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल घोषित किया गया था। आपातकाल के दौरान जो जेल गए थे, उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया गया था। जिले के भरवारी कस्बे के लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी (Mohan Shyam Kesarwani) का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

पुलिस विभाग ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी (Mohan Shyam Kesarwani) का राजकीय सम्मान करते हुए शस्त्र द्वारा सलामी दी गयी। इस दौरान अनेकों भाजपा नेताओं के साथ साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सरकारी व्यवस्था से त्रस्त रहे। मृतक लोकतंत्र सेनानी के पुत्र और परिजनो ने डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार को अस्पताल में लोकतंत्र सेनानी को मिलने वाली सुविधाओं के नही मिलने और लापरवाही किए जाने पर अपनी व्यथा कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here