उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद से शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फरार चल रहा है। इस बीच गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा (Odisha) में पाई गई थी। इसके बाद यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम ओडिशा (Odisha) पहुंची। इसके बाद उन्होंने यहां राजा खान नाम के एक व्यक्ति से पूछताछ की।
हालांकि, गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) ओडिशा (Odisha) में भी एसटीएफ (STF) के पकड़ में नहीं आया। अब आशंका जताई जा रही है कि, गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) भाग चुका है। बता दें कि, गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का बेहद खास था। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के पूरे परिवार समेत उसके अन्य करीबियों को भी आरोपी बनाया गया था।
इस मामले में झांसी में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस दौरान उमेश पाल की हत्या में शामिल गुलाम को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया था। वही उसके बाद अतीक और उसके भाई अशरफ की भी हत्या हो गयी थी। जिसके बाद से ही अतीक की पत्नी शाहिस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे है। जिसकी तलाश में एसटीएफ की टीम जुटी हुई है।




